हिंदू धर्म का इतिहास अति प्राचीन है। इस धर्म को वेदकाल से भी पूर्व का माना जाता है, क्योंकि वैदिक काल वेदो की रचना का काल अलग-अलग माना जाता है यहां शताब्दी से मौखिक परंपरा चलती रही जिसके द्वारा इसका इतिहास ग्रंथ ग्रंथ आगे बढ़ते रहे। उसके बाद लिपिबद्ध करने का काल भी बहुत लंबा रहा। हिंदू धर्म के सर्वे पूज्य ग्रंथ है वेद ।विद्वानों ने वेदों की रचना किसी एक काल में नहीं है विद्वानों ने वेदों की रचना काल का आरंभ 2000 ई. पूर्व माना है यानी धीरे-धीरे सभी वेद रचे गए हैं अतः पहले बेद तीन भागों में संकलित किया गया। ऋग्वेद यजुर्वेद और सामवेद जिसे वेदयत्री कहा जाता है । मान्यता अनुसार वेद का विभाजन राम के जन्म के पूर्व पूरूरवा ऋषि के समय में हुआ था । बाद में अथर्ववेद का संकलन ऋषि अथर्वा द्वारा किया गया। वहीं एक अन्य मान्यता अनुसार कृष्ण के समय में वेदव्यास ने वेदों का विभाग कर उन्हें लिपिवद्ध किया था।
धार्मिक साहित्य अनुसार हिंदू धर्म की कुछ और भी धारणाएं हैं रामायण महाभारत और पुराणों में सूर्य और चंद्र वंशी राजाओं की वंश परंपरा का उल्लेख उपलब्ध है । इसके अलावा भी अनेक वंशो की उत्पत्ति और परंपरा का वर्णन आता है। उक्त सभी को इतिहास सम्मत कृमबद्ध लिखना बहुत ही कठिन कार्य है। क्योंकि पुराणों में उक्त इतिहास को अलग अलग तरह से व्यक्त किया गया है जिसके कारण इन सूत्रों में बिखराव और भृम निर्मित जान पड़ता है ,फिर भी धर्म के ज्ञातकों के लिए यह भ्रम नहीं है।
असल में हिंदुओं ने अपने इतिहास को रटकर गाकर मन मे रखकर , सूत्रों के आधार पर मुखागृ जिंदा बनाए रखा ।यही कारण है कि वह इतिहास धीरे-धीरे काव्यमय श्रंगारिक होता गया जिसे आधुनिक लोग इतिहास मानने को तैयार नहीं हैं वह समय ऐसा था जब कागज और कलम नहीं होते थे । इतिहास लिखा जाता था शिलाओ पर, पत्थरों पर, और मन पर
हिंदू धर्म के इतिहास के ग्रंथ पड़े तो ऋषि मुनियों की परंपरा के पर्व पूर्व मनुओं की परंपरा का उल्लेख मिलता है। जिन्हें जैन धर्म में कुल कर कहा गया है ।ऐसी क्रमश: से 14 मनु माने गए हैं जिनमें समाज को सपन्न और तकनीकी संपन्न बनाने के लिए अथक प्रयास किए धरती के प्रथम मानव का नाम स्वयंभू मनु था और प्रथम स्त्री सतरूपा थी महाभारत में आठ मनुओ उल्लेख है ।इस वक्त धरती पर आठवे मनु वैवस्वत की ही संताने हैं। आठवे मनु वैवस्वव के काल में ही भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था।
पुराणों में हिंदू इतिहास का आरंभ सृष्टि उत्पत्ति से ही माना जाता है ऐसा कहना है कि यहां से शुरुआत हुई यह शायद उचित ना होगा फिर भी हिंदू इतिहास ग्रंथ महाभारत और पुराणों में मनु (प्रथम मानव) से भगवान कृष्ण की पीढी तक का उल्लेख मिलता है।
Wednesday, January 16, 2019
हिंदू धर्म का इतिहास
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment