Tuesday, January 15, 2019

महाकाव्य

भारत के दो मुख्य महाकाव्य 'रामायण' और 'महाभारत' है । ये सैंकड़ों वर्षों के दौरान रचे गए हैं ।इन महाकाव्य का वर्तमान स्वरूप तो ई०सन् की दूसरी सदी में प्राप्त हुआ। महाभारत में लगभग एक लाख का श्लोक हैं यह विश्व का सबसे बड़ा काव्य ग्रंथ है। पांडवों और कौरवों के बीच हुआ युद्ध का मुख्य विषय है । इसके उपरांत इसमें छोटी-बड़ी अनेक कहानियां जोड़ दी गई। बाद में महाभारत का एक हिस्सा 'श्रीमद् भागवत गीता' में गहन दार्शनिक सिद्धांतों का विवेचन किया गया है। इसमें मोक्ष प्राप्ति के लिए तीन मार्ग बताए गए हैं ज्ञान ,कर्म और भक्ति मार्ग रामायण में अयोध्या के राजा रामचंद्र जी की कथा दी गई है। यह महाकाव्य महाभारत की अपेक्षा बहुत छोटा है इसमें कई दिलचस्प घटनाओं का वर्णन किया गया है इन दोनों महाकाव्य ने सदियों तक करोड़ों लोगों के विचारों और साहित्य सर्जन पर गहरा प्रभाव डाला है।

No comments:

Post a Comment