नाजी शब्द हिटलर द्वारा 1921 में स्थापित दल नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्क्स पार्टी के नाम से निकला है। इसी दल को संक्षेप में नाजी पार्टी कहा जाता था।
नाजीवाद फासीवाद का जन्म रूप था। जर्मनी में नाजी दल का उत्थान हिटलर के नेतृत्व में हुआ।
हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया के एक गांव में 1889 ईसवी में हुआ था। गरीबी के कारण उसकी उच्च शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा पूरी नहीं हुई। बाद में हिटलर म्युनिख चला गया और एक चित्रकार बन गया।
प्रथम विश्व युद्ध के समय हिटलर जर्मनी की सेना में भर्ती हो गया युद्ध के दौरान असाधारण वीरता के कारण उसे आयरन क्रॉस मिला।
युद्धोपरांत वर्साय की संधि से उसको काफी दुख हुआ। और उसने जर्मन वर्क्स पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बाद में जर्मन पर पार्टी का नाम बदलकर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्क्स पार्टी( राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी )रखा। यह पार्टी नाजी पार्टी के नाम से प्रसिद्ध है ।
1923 में जर्मनी की गैर लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटने के प्रयास में वह पकड़ा गया तथा उसे सजा हो गई।
जेल में ही उसने मेंन कैंम्फ( मेरा संघर्ष )किताब लिखी यह हिटलर की आत्मकथा है।
हिटलर वर्साय की संधि का विरोधी था।अतः जर्मन देश भक्ति एवं सैनिक अफसर नाजी पार्टी को समर्थन देने लगे।
हिटलर को उसके समर्थक फ्यूरर कहते थे। हिटलर के अनुयाई बांह पर स्वास्तिक का चिन्ह लगाते थे।
हिटलर को राष्ट्रपति हिडेनवर्ग ने 1933 ईस्वी में अपना प्रधानमंत्री (चांसलर) नियुक्त किया।
1934 में हिटलर जर्मनी का तानाशाह बन गया।
हिटलर एक नारा था - एक राष्ट्र, एक देश, एक नेता।
हिटलर ने गुप्तचर पुलिस का संगठन किया, जिसे गेस्टापो को कहा जाता है।
नाजी दल का प्रचार कार्य गोएबल्स संभालता था।
चांसलर बनने के बाद हिटलर ने राष्ट्र संघ की सदस्यता त्याग दी।
हिटलर यहूदियो से से घृणा करता था।
1935 में हिटलर ने पुनः शास्त्रीकरण की घोषणा की।
1 सितंबर 1939 ईस्वी को सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया था।और द्वितीय विश्व की शुरुआत हो गई।
दितीय विश्व युद्ध में पराजय के कारण से 1945 ई० में हिटलर ने आत्महत्या कर ली।
No comments:
Post a Comment