Thursday, January 10, 2019

जवाहर लाल नेहरू का जीवन परिचय Introduction of Jawaharlal Nehru

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 मैं इलाहाबाद के एक संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू तथा इनकी माता स्वरूप रानी नेहरू थी उनके पिता इलाहाबाद के बड़े वकील थे। नेहरू के प्रारंभिक शिक्षा घर पर तथा उच्च शिक्षा इंग्लैंड में हैरो तथा कैंब्रिज में टृनटी कॉलेज में हुई । वहीं से वकालत की पढ़ाई की। लेकिन नेहरू पर गांधी जी का बहुत प्रभाव पड़ा। उनकी पुकार पर हो पढ़ाई छोड़कर आजादी की लड़ाई में जुट गए।आगे चलकर 1929 में भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के अध्यक्ष बने और पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की । नेहरू का झुकाव समाजवाद की ओर भी रहा।
जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने ।और स्वतंत्रता के पहले और बाद में भारतीय राजनीति के मुख्य केंद्र बिंदु थे । महात्मा गांधी के सहायक के तौर पर भारतीय स्वतंत्रता अभियान के मुख्य नेता थे । जो अंत तक भारत को स्वतंत्र बनाने के लिए लड़ते रहे। और स्वतंत्रता के बाद भी अपनी मृत्यु तक देश की सेवा की। उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता माना जाता है। पंडित होने के कारण उन्हें पंडित नेहरू भी कहा जाता था लेकिन जब बच्चों ने उनके लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते थे चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने देश के सर्वागी  विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई। शांति अहिंसा और मानवता के अग्रदूत थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व शांति और पंचशील के सिद्धांतों के प्रचार प्रसार के लिए आपको सदैव याद किया जायेगा। पंडित जवाहरलाल नेहरू का निधन सन 1964 में हुआ था।

No comments:

Post a Comment